फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति के सामने जलवे बिखेरेगा रामपुर का जरी-जरदोजी उद्योग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले के प्रसिद्ध जरी-जरदोजी के उत्पाद शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सामने भी अपने जलवे बिखेरेंगे। लखनऊ में एक जिला एक उत्पाद समिट में शामिल हो रहे राष्ट्रपति के कार्यक्रम में रामपुर के जरी-जरदोजी उत्पादों के भी तीन स्टाल लगाए गए हैं। समिट शुक्रवार से रविवार तक चलेगी।
विज्ञापन

एक दौर में रामपुर को उसके धारदार चाकू से पहचाना जाता था। फिल्मी दुनिया से लेकर देश-विदेश तक मशहूर रामपुरी चाकू की धुंधली हुई पहचान के बीच जिले के जरी-जरदोजी कारोबार ने नई पहचान बनाई है। यही वजह है कि सरकार ने भी एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत रामपुर के जरी-जरदोजी उत्पादों का ही चयन किया है। रामपुर का यह उद्योग अब देश के प्रथम नागरिक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के समक्ष भी अपने जलवे बिखेरेगा। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शुक्रवार से रविवार तक एक जिला एक उत्पाद समिट का आयोजन किया जा रहा है। इंवेस्टर्स समिट की तरह हर जिले के उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए सरकार एक जिला एक उत्पाद समिट का आयोजन कर रही है। जिससे इन उत्पादों को राष्ट्रीय पटल पर ग्राहक मिल सकें। शुक्रवार से शुरू हो रही समिट का उद्घाटन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे। इसी दौरान वह समिट में शामिल स्टालों का भी अवलोकन करेंगे। जिसमें रामपुर के भी तीन स्टाल शामिल हैं।
विज्ञापन


इनके स्टाल किए गए हैं शामिल
-हस्तकला उद्योग, राज्य पुरस्कार विजेेता सरला, हस्तशिल्पी फिरोजा बेगम और साहिबा बेगम का स्टाल।
--------
-एक जिला एक उत्पाद समिट में जिले के तीन स्टाल लगाए गए हैं। समिट में स्टालों का अवलोकन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे। -एसके शर्मा- जीएम डीआईसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें