रामपुर। आजम खां और जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में आजम के समर्थकों ने अपने खून से पत्र लिखकर प्रधानमंत्री को भेजने का जो सिलसिला शुरू किया है, उसकी कड़ी में बुधवार को एमएलसी घनश्याम लोधी ने पीएम को पत्र भेजा। प्रधानमंत्री को अपने खून से लिखे गए खत में लोधी ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य हैं। उनकी पूरी आस्था आजम खां में है। प्रदेश सरकार बदले की भावना से आजम खां और जौहर यूनिवर्सिटी की राह में कांटे बिछाने का काम कर रही है। लोधी ने कहा है कि जौहर यूनिवर्सिटी शिक्षा का केंद्र है। इस यूनिवर्सिटी में हजारों बच्चों शिक्षा ग्रहण करते हैं। उन्होंने मांग की है कि आजम खां और जौहर यूनिवर्सिटी के खिलाफ बदले की भावना से ग्रसित होकर कार्रवाई करने से रोका जाए।