फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोसी नदी से रेत भर कर डंप कर रही है बैल बुग्गियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसी नदी से रेत भर कर डंप कर रहीं बैल बुग्गियां
विज्ञापन

मसवासी (रामपुर)।
चौहद्दा और बेलबाड़ा कोसी नदी क्षेत्र से तमाम बैल बुग्गी चालक अवैध रूप से खनन भर कर ट्रकों के लिए जगह-जगह डंप कर रहे हैं लेकिन प्रशासन बैल बुग्गी चालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई करने की सुध नहीं ले रहा है। कोसी नदी क्षेत्र से भोर होने से पहले ही सैकड़ों की तादाद में बैल बुग्गी रेत भर कर अपने गंतव्य स्थानों के लिए रवाना हो जाती हैं। कुछ खनन धंधेबाज बुग्गी चालकों से रेत खरीद कर ट्रकों में भरवाने के लिए रेत को डंप करते हैं। बुग्गी चालक भी एक हजार से लेकर पंद्रह सौ रुपये तक रेत बेचते हैं। कोसी नदी क्षेत्र में कई धंधेबाज अपने बलबूते अपने घाटों से रेत भरवाते हैं और बुग्गी चालकों से मनमाना शुल्क वसूलते हैं। बताते है कि कोसी नदी का घाट चलाने वाले कई धंधेबाजों ने तहसील कर्मियों से साठगांठ कर रखी है, जिसकी वजह से बुग्गी चालकों को रोकने का साहस नहीं किया जाता है। यही वजह है की बैल बुग्गी चालकों द्वारा हो रहे अवैध खनन प्रशासन को नजर नहीं आता। एसडीएम की चेतावनी का भी पुलिस पर कोई असर नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें