फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंवला मार्ग पर ट्रक चालक से 12 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला मार्ग पर ट्रक चालक से 12 हजार लूटे
विज्ञापन

शाहबाद (रामपुर)। आंवला रोड पर शुक्रवार शाम एक ट्रक चालक से बदमाशों ने नकदी समेत करीब 12 हजार की लूट को अंजाम दे दिया। बदमाश ट्रक चालक को रोककर मारपीट व लूटपाट कर फरार हो गए।
विज्ञापन

थाना अजीमनगर के नगलिया आकिल गांव निवासी जलीस अहमद ट्रक का चैसेज लेकर छत्तीसगढ़ के रायपुर जा रहा था। इसी दौरान शाहबाद-आंवला मार्ग पर चन्द्रसेन पेट्रोल पम्प और भगवंतपुर के बीच में एक टाटा 407 में सवार बदमाशों ने उसका ट्रक रूकवा लिया और जलीस के साथ लूटपाट करने लगे। जलीस अहमद ने जब इसका विरोध किया तो बदमाशों ने जलीस के साथ जमकर मारपीट की। बदमाशों ने जलीस से दस हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन लूट लिया। इसी दौरान जलीस का अन्य ट्रक चालक साथी बब्बू भी पीछे से आ गया और जलीस को रूका देखकर उसने अपना ट्रक रोक लिया। जिस पर बदमाश फरार हो गए। बाद में डायल 100 को फोन कर घटना की सूचना दी गई। जिस पर डायल 100 पुलिस कर्मियों ने बब्बू के साथ कांबिंग भी की लेकिन, कोई बदमाश हत्थे नहीं लगा। क्षेत्र में लगातार वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल है। पिछले दो सप्ताह में दो बार लूट का प्रयास हो चुका है तो कई लूट की घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें