फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टापरी में छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टापरी(किन्नौर)।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उरनी में सोमवार से छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय अंडर-14 खेल प्रतियोगिता शुरू हो गई। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर बीडीसी अध्यक्ष मीरा नेगी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं। प्रतियोगिता में किन्नौर जिले के 55 सरकारी और निजी स्कूलों की करीब 550 छात्राएं भाग ले रही हैं। चार दिवसीय प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी, वॉलीबाल, बास्केटबाल, बैडमिंटन सहित सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
एडीपीओ सुभाष नेगी और उरनी स्कूल के प्रधानाचार्य ने मुख्यातिथि का स्मृति चिन्ह भेंट कर मुख्यातिथि का स्वागत किया। समारोह का शुभारंभ मुख्यातिथि ने किया। इसके बाद प्रतियोगिता में आए खिलाड़ियों ने मुख्यातिथि को मार्च पास्ट कर सलामी दी। मीरा नेगी ने छात्राओं से खेल की गरिमा बनाए रखते हुए खेलने की अपील की। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक रूप से मनुष्य को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व प्रधान उरनी सुनील नेगी, महिला मंडल प्रधान सत्यलता, ज्ञानकीर्ति, तेनजिंन, मनसाराम, रामजी लाल, मोनिका सोनी, रविंद्र भट्ट, रामचंद्र, भारत भूषण, राकेश, वंदना और शिखा सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें