रामपुर। जिले में कोरोना संक्रमितों के सामने आने का सिलसिला जारी है। बुधवार को आई रिपोर्ट में इस माह में पहली बार सबसे अधिक नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। बुधवार को दस नए मामलों की पुष्टि की गई है। इससे पहले पांच अगस्त को सबसे अधिक नौ मामले सामने आए थे। बुधवार को आई रिपोर्ट में दो बालक ,दो किशोर, पांच युवा और एक बुजुर्ग शामिल हैं। जबकि छह संक्रमितों की आइसोलेशन की अवधि पूरी हुई है। इसके बाद जिले में अब कुल सक्रिय मामले 29 हो गए हैं।
जिले में सात अप्रैल को पहला कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया था। जिसके बाद से अब तक 190 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, जिले में मई और जून माह में कोरोना संक्रमण के मामले कम आ रहे थे। लेकिन, जुलाई माह में अब तक 168 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इस माह में प्रतिदिन कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। लेकिन, पांच अगस्त को सबसे अधिक नौ मामले सामने आए थे। लेकिन, अब बुधवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में दस कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई। बुधवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के बाद सभी कोरोना संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होम आइसोलेट कर दिया है। जिले में सक्रिय मामले 29 हो गए हैं। वहीं, कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए जिले में पर्याप्त संसाधन है। जिसमें ऑक्सीजन सिलिंडर से लेकर बेड तक की व्यवस्था है। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव को रोकने से लिए आरटीपीसीआर लैब मौजूद है। जिसमें 24 घंटे के अंदर कोविड रिपोर्ट प्राप्त कर कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।