फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में सामने आए कोरोना के दस नये मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को जहां कोरोना के बीस मामले सामने आए थे, वहीं बुधवार को भी दस नये मामले सामने आए हैं। इन दस लोगों में से पांच दिल्ली से और दो कुवैत से आए हैं। तीन लोग पूर्व कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने की वजह से संक्रमित हुए हैं। कोरोना पॉजिटिव आए दसों लोगों को जौहर यूनिवर्सिटी स्थिति अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन

छह जून को भेजे 163 सैंपलों में से 136 सैंपलों की रिपोर्ट मंगलवार को प्राप्त हो गई थी। बुधवार को 17 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें नौ सैंपल पॉजिटिव और आठ निगेटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए गए मामलों में पांच रिपीट सैंपल शामिल हैं, जो चार नये मामले सामने आए हैं वो सभी दिल्ली से रामपुर आए हैं। इसके अलावा सात जून को भेजे गए 199 सैंपल में से 171 की रिपोर्ट बुधवार को प्राप्त हुई है, जिसमें छह नये मामले सामने आए हैं। इस तरह से जिले में कोरोना के दस नये मामले सामने आए हैं। इन दस लोगों में से पांच दिल्ली से और दो कुवैत से आए हैं। तीन लोग पूर्व में कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने की वजह से संक्रमण का शिकार हुए हैं। इनमें दो शाहबाद के ऊंचा गांव के, दो अजीमननगर थाना क्षेत्र के खंडिया गांव, भोट के मिलक बिचौला के एक, गंज के शुतरखाना का एक, बिलासपुर के भट्टी टोला का एक, केमरी के नई बस्ती का एक, मिलक के भैसोड़ी शरीफ के दो लोग शामिल हैं। जिले में अब कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या 57 हो गई हृै।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें