फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोखर गांव में जिंदा जली युवती

Wed, 08 Jun 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
जिंदा जली युवती - फोटो : demo pic
विज्ञापन
भदोखर गांव में मंगलवार को आग में एक युवती जिंदा जल गई। अचानक छप्पर में आग लगने से वह छप्पर के नीचे बंधी भैंस खोलने गई, तभी लपटों की चपेट में आ गई। आग से भैंस भी झुलस गई।
विज्ञापन


काफी मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड के जवानों ने पुलिस की मदद से आग पर काबू पाया। आग कैसे लगी, इसका कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवती की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।

भदोखर गांव निवासी मो. हसन किसानी करता है। वो और परिवारीजन दोपहर बाद किसी काम में व्यस्त थे। इसी दौरान उसके घर के बाहर रखे छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते आग से छप्पर धू-धू कर जलने लगा।
विज्ञापन


छप्पर के नीचे हसन की भैंस बंधी थी। उसकी बेटी शीबा (18) भैंस खोलने गई तो वह लपटों की चपेट में आ गई। बुरी तरह झुलसी शीबा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भैंस झुलस गई। सूचना पर भदोखर थानेदार एसएन यादव और फायर बिग्रेड के जवान पहुंचे।

काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। थानेदार का कहना है कि आग से जलकर युवती की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आग लगने के कारणों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें