डीह। सलोन कोतवाली क्षेत्र में स्कूल से घर लौट रहे एक छात्र की पिटाई की गई। इस घटना में छात्र घायल हो गया है। ग्राम दूल्हा गंज भैदपुर निवासी अल्तमस सूची स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा सात का छात्र है। सोमवार की दोपहर वह स्कूल से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में चार-पांच युवकों ने उसे रोक लिया और मारपीट की। इस घटना में अल्तमस घायल हो गया। पीड़ित छात्र की मां ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस चौकी सूची इंचार्ज रवि पवार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।