फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: गंगा एक्सप्रेसवे पार कर रहे युवक वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Thu, 11 Jun 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
घुरवारा । गंगा एक्सप्रेसवे को पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मारी दी। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। मृतक की पहचान अखिलेश लोधी (24) पुत्र रामदास, निवासी पूरे बरगदहा कठघर थाना डलमऊ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक बुधवार सुबह बलीपुर की ओर से एक्सप्रेसवे पार कर रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। चौकी प्रभारी विनय पाठक ने बताया कि मामले में अभी तक किसी वाहन की पहचान नहीं हो सकी है। तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

-
डंपर चालक को कार सवार युवकों ने पीटा
ऊंचाहार। चंदेलन का ताल मजरे अरखा निवासी राजेंद्र प्रजापति (40) डंपर चालक हैं। वह बुधवार की रात लगभग 8 बजे डंपर में राख लादकर उन्नाव जा रहे थे। तभी सवैया तिराहा के पास ओवरब्रिज की सर्विस रोड पर सामने आ रही वैगन कार में डंपर से रगड़ लग गई। इससे गुस्साए कार सवार युवकों ने उन्हें डंपर से नीचे उतारा और उसकी लात घूसों से जमकर पीटा। सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने उन्हें बचाकर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जाते समय दबंग युवक डंपर की चाबी भी छीन ले गए। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने किसी तरह डंपर को हटवाकर जाम खोलवाया। लगभग एक घंटे तक सड़क से आवागमन ठप रहा। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी संजय कुमार शर्मा ने बताया कि चालक की तहरीर पर कार सवार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें