फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर में मानसी और स्लोगन में तनु रहीं अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। दयानंद पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवायोजना इकाई की ओर से पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत शनिवार को संतुलित आहार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर सही पोषण देश रोशन विषय पर स्लोगन और पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई। पोस्टर प्रतियोगिता में मानसी प्रथम रही तो हर घर पोषण त्योहार स्लोगन लिखने वाली तनु शर्मा ने पहला मुकाम हासिल किया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता गृह विज्ञान विभाग की डॉ. रमा रश्मि ने स्वयंसेवियों को पोषक आहार और बाल्यावस्था, किशोरावस्था, युवावस्था, वृद्धा अवस्था के डाइट चार्ट के बारे में बताया।
प्राचार्य डॉ. सुभाषचंद्र श्रीवास्तव ने जीवनशैली में संतुलित आहार को महत्व देने पर विशेष जोर दिया और जंक फूड से बचने की सलाह दी। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने कहा कि स्वस्थ आहार का सेवन शरीर को सेहतमंद रखता है।
विज्ञापन

संतुलित आहार रोगों से लड़ने की क्षमता भी प्रदान करता है। कोविड-19 जैसी महामारी से बचने एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए हमें संतुलित आहार लेना चाहिए। मंजू श्रीवास्तव ने अपने दैनिक जीवन में सूखे मेवे एवं फलों के प्रयोग, उचित मात्रा में पानी पीने की सलाह दी। पूजा, अंजलि, तनु, नैंसी आदि ने हेल्थी डाइट चार्ट तैयार कर दैनिक जीवन में अनुसरण करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें