फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक का शव रेल ट्रैक पर पड़ा मिला। युवक कई जगह जगह से कटा था। कान में इयरफोन लगा था। आशंका है कि युवक इयरफोन लगाए था। इसलिए वह ट्रेन की आवाज सुन नहीं पाया और ट्रेन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

भीमगंज निवासी राकेश कुमार का 22 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार शनिवार शाम को घर से धान की रोपाई के लिए खेत में पानी लगाने के लिए निकला था। रात में वापस घर नहीं आया।
सुबह अपने खेतों की तरफ निकले किसानों को डलमऊ-रायबरेली रेलखंड के दीनगंज बाजार के निकट गंग नहर के पास युवक की रेल ट्रैक के पास अध कटा शव पाया गया। ग्रामीणों ने उसकी पहचान की और घर वालों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के कानों में इयरफोन लगा था। आशंका है कि शायद एयरफोन के म्यूजिक की वजह से युवक ट्रेन की आवाज नहीं सुन पाया।
ग्रामीणों की माने तो वह खेत की तरफ जाता था कि अक्सर कान में इयरफोन लगाकर गाना सुनता था। कोतवाली प्रभारी श्रीराम ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें