फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

Tue, 03 Nov 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। चंदापुर क्षेत्र के भुकवा गांव के पास रविवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार मुकेश अवस्थी (40) की सोमवार सुबह एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। पूरे तिवारी मजरे बल्ला निवासी मुकेश बेटी अंशिका (17) के साथ ससुराल जा रहे थे। भुकवा गांव के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्री घायल हो गए। जिला अस्पताल से मुकेश को एम्स रेफर किया गया, जबकि उपचार के बाद अंशिका को घर भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें