फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: ट्रक की टक्कर से बोलेरो चालक गंभीर

Tue, 03 Nov 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां। तिलक समारोह से लौट रही बोलेरो को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। घटना रविवार रात करीब 9:30 बजे की है। चार लोगों को मामूली चोटें आईं, जो दूसरे वाहन से अपने घर चले गए।
विज्ञापन

गोल्फ सिटी लखनऊ निवासी संदीप शर्मा बोलेरो से गुरुबख्शगंज में तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात चालक चार लोगों को लेकर लखनऊ लौट रहा था। बछरावां के चुरूवा पश्चिम गांव बाईपास मार्ग पर समोधा गांव के पास बोलेरो की ट्रक से टक्कर हो गई।
हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष श्याम कुमार पाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें