फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: गोरखपुर में रामनगर के युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Wed, 25 Nov 2026 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। गणेशपुर निवासी दीपक अग्रवाल (28) की गोरखपुर के कौड़ीराम में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दो दिन पहले वह दोस्त के यहां शादी समारोह में गए थे। परिजनों के अनुसार उसका शव दोस्त के मकान की बालकनी में मिला। चाचा सतीश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि सिर में चोट के निशान है। लोग करंट लगने की चर्चा कर रहे है। गोरखपुर में ही पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

दीपक लखनऊ में एक बैंक में निजी नौकरी करते थे। बाद में नौकरी छोड़कर नेपाल चले गए थे। चाचा सतीश के मुताबिक नेपाल में रहने के दौरान उसका एक युवती से प्रेम संबंध हो गया था। बाद में दोनों परिवारों की सहमति से दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। सीओ गरिमा पंत ने बताया कि देर शाम परिजनों से सूचना मिली है। मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें