फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से आए युवक को कोरोना, उमरा गांव सील, परिवार क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मुंबई के मालेगांव से आए युवक में बुधवार को कोरोना की पुष्टि हो गई। युवक 06 मई को ही आया था। उसे 09 मई को क्वारंटीन में लाने के साथ ही सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उसके घर के सभी नौ लोगों को क्वारंटीन सेंटर ले जाया गया है। सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। युवक को बटोही रिसॉर्ट में शिफ्ट करने के साथ ही गांव को सील कर दिया गया है। अब तक जिले में कोरोना संक्रमित 50 रोगी मिल चुके हैं। इसमें 38 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

राही ब्लॉक के उमरा गांव का 23 वर्षीय युवक रोजी रोटी की तलाश में मुंबई गया था। वह मालेगांव में था। महाराष्ट्र में कोरोना का कहर बढ़ने के बाद युवक 06 मई को घर वापस आ गया था। सूचना मिलने पर उसे 09 मई को क्वारंटीन में लाने के बाद सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। बुधवार को जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया।
सीएमओ डॉ. संजय कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर घर के लोगों को लाकर क्वारंटीन में भर्ती करा दिया है। गांव को सील कर दिया गया है। एक और मरीज मिलने के बाद जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या 50 हो गई है। इसमें अब तक 38 मरीज ठीक हो चुके हैं। 12 एक्टिव केस हैं। राही ब्लॉक के उमरा गांव में कोरोना संक्रमित पाया गया युवक ट्रक से यहां आया था। बताते हैं कि जिस ट्रक से वह यहां पहुंचा था, उस ट्रक पर 40 से अधिक लोग सवार थे और वह ट्रक सुल्तानपुर की ओर गया था। चर्चा यह भी है कि ट्रक में अमेठी जिले के भी कुछ लोग सवार थे। हालांकि ट्रक के संबंध में कोई जानकारी अब तक सामने नहीं आ सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें