फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में बेहोश मिला युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में रविवार को संदिग्ध हालात में एक बेहोश युवक सड़क के किनारे मिला। ट्रॉमा सेंटर लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मौत की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क हादसे का लग रहा है। हादसे में बाइक को कहीं खरोच तक नहीं आई है। इससे मामला संदिग्ध लग रहा है। परिवारीजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के पिंडारीकला गांव निवासी आनंद यादव उर्फ लल्लू (23) शनिवार की रात लगभग नौ बजे रमजानगंज पुलिया के पास बेहोशी की हालत में मिला। सूचना मिलने पर परिवारीजन मौके पर पहुंचे। बेहोश आनंद को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां हालत नाजुक होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया।
जहां पर युवक बेहोश अवस्था मिला, उसी जगह बाइक भी मिली है जिसमें एक खरोच तक नहीं आई। मौत की खबर सुनते ही युवक के परिवारीजनों में कोहराम मचा गया। परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जताई है। कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें