फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रेन में नहाने गया युवक डूबा, गोताखोरों के न आने पर सड़क जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। डीह थाना क्षेत्र के गड़वा गांव में शुक्रवार को अपने साथियों के साथ महाराजगंज ड्रेन में नहाने गया एक युवक अचानक डूब गया। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन असफल होने पर ग्रामीणों, पुलिसकर्मियों समेत दमकल कर्मियों ने डूबे युवक को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन

गोताखोरों के मौके पर न पहुंचने पर ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए रोड जाम किया। पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। युवक को खोजने का प्रयास जारी है। ग्राम गड़वा गांव निवासी सुरजीत (22) पुत्र भोला शुक्रवार दोपहर अपने साथियों गोविंद, सत्यम के साथ गांव के पास से निकली महाराजगंज ड्रेन में नहाने गया था।
नहाते समय सुरजीत गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी न मिलने पर ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस व दमकल को सूचना दी। मौके पर पहुंच दमकल कर्मियों व पुलिस के साथ ग्रामीणों ने युवक की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

गोताखोरों को बुलाया गया, लेकिन समय से गोताखोरों के न पहुंचने पर ग्रामीणों ने ग्रामीणों ने डीह-रायबरेली मार्ग जाम कर दिया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख विवेक सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष रंजीत सिह व थानेदार अनिल सिंह ने गोताखोरों को शीघ्र बुलाने का आश्वासन देकर जाम हटवाया। थानेदार अनिल सिंह ने बताया कि जाल लगवाकर व गोताखोरों की मदद से डूबे युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें