रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र के छजलापुर मोहल्ले में बुधवार देर शाम संदिग्ध हालात में एक युवक की मौत हो गई। ऊंचाहार थाना क्षेत्र के अरखा निवासी बबलू (21) काफी समय से छजलापुर में रहता था। देर शाम घर के अंदर फांसी से बबलूू को लटकता पाया गया। जानकारी होने पर थानेदार राकेश सिंह ने पहुंचकर पूरे मामले की पड़ताल की। मामले को संदिग्ध मानते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
थानेदार का कहना है कि छजलापुर में दीपू शुक्ला के घर पर बबलू काफी समय से रहता था। उसके माता-पिता भी नहीं है। प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसकी मौत की तस्वीर साफ होगी।