सरेनी। कस्बे से घर जाते समय बाइक सवार युवक की कार से टक्कर से हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक सवार युवक को सीएचसी सरेनी में मृत घोषित कर दिया गया।
उन्नाव जिले के बारा थाने के बरदहा गांव निवासी सुरेश कुमार (18) पुत्र रोहतास कुमार शुक्रवार रात करीब 10.15 बजे सरेनी से घर जा रहे थे। सरेनी-धूरेमऊ के बीच सामने से आ रही कार से बाइक टकरा गई, इससे सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सक डाॅ. शुभम सिंह ने मृत घोषित कर दिया।
सीएससी पहुंचे परिवारीजनों का रो-रोकर हाल बेहाल था। लोगों के मुताबिक युवक हेलमेट लगाए था। कोतवाल रमेशचंद्र यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।