गदागंज। जगतपुर इलाके में बुधवार शाम बस की टक्कर से बुलेट सवार युवक की मौत हो गई। गदागंज थाना क्षेत्र के धमधमा निवासी जमशेद (19) पुत्र इकबाल अंसारी किसी निजी कार्य से रायबरेली गया था। शाम करीब चार बजे बुलेट से रायबरेली से घर लौट रहे थे। लक्ष्मणपुर के पास बस ने बुलेट सवार जमशेद को टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को सीएचसी पहुंचाया, जहां उसे एम्स रेफर किया गया। एम्स में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक हेलमेट पहने था। जगतपुर थाना प्रभारी वागीश कुमार मिश्रा ने बताया कि हादसे के बाद बस चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल जा रही है।