फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: पिकअप की टक्कर से युवक की मौत

Thu, 18 Jun 2026 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
अखिलेश मौर्य
विज्ञापन
अमावां। रायबरेली-सुल्तानपुर हाईवे पर मंगलवार रात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। आसपास के लोगों के मुताबिक बाइक सवार युवक ने हेलमेट लगा रखा था। पिकअप की टक्कर से हेलमेट टूटकर दूर जा गिरा। युवक की मौत से परिजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
विज्ञापन


अमेठी जिले के फुरसतगंज थाना क्षेत्र के मोहइया केसरिया गांव निवासी अखिलेश मौर्या (45) प्लंबरिंग का काम करते थे। प्लंबरिंग का सामान खरीदने रात आठ बजे बाइक से रायबरेली शहर आ रहे थे। हाईवे पर गड़रियन का पुरवा स्थित शारदा नहर के पास अमेठी की तरफ जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।

राहगीरों की सूचना पर मौके पर आई पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चालक पिकअप लेकर भाग निकला। उधर, मिल एरिया थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन



घर के इकलौते थे अखिलेश
अखिलेश की मौत से हंसता खेलता परिवार गमों में डूब गया है। अखिलेश अपने माता-पिता के इकलौते थे। उनकी एक बहन है। अखिलेश की मौत से पत्नी केश कुमारी दहाड़े मारकर रो पड़ती हैं। सामान की खरीदारी करने रायबरेली जाने की बात कहकर घर से निकले थे। उनकी मौत की खबर घर आई तो पत्नी रोने लगी। अखिलेश की मौत से बेटा सरिस (14), बेटी शुभि (5) भी गमगीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें