जगतपुर-बछरावां (रायबरेली)। सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हुए। पुलिस जांच कर रही है। जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के छोटी करोतौ गांव निवासी शुभम गुप्ता (22) मंगलवार को दोपहर बाद बाइक से सुरौली जा रहा था।
गोपियापुर गांव मोड़ के पास से सामने आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। इसमें शुभम गुप्ता के अलावा हरचंदपुर थाना क्षेत्र के कल्यानपुर निवासी हर्ष वाजपेयी, गंगागंज निवासी रितिक घायल हो गए। सीएचसी से तीनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।
जिला अस्पताल से शुभम को लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि बाइक चालकों ने हेलमेट नहीं लगाया था। सभी के सिर में चोट आई।
उधर, सलोन कोतवाली क्षेत्र के असढि़या गांव निवासी वीरेंद्र सिंह बुधवार को बाइक से बेटे विशाल, बेटी सौम्या के साथ जगतपुर कस्बे की तरफ आ रहे थे। जगतपुर-सलोन मार्ग पर विजयीका पुरवा मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होने से सभी गिर गए। चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
वहीं बछरावां कोतवाली क्षेत्र के परीड़ाखुर्द निवासी शिखा देवी (18) कस्बा स्थित दयानंद बछरावां पीजी कॉलेज साइकिल से आ रही थी। तिलेंडा गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से वह घायल हो गई। कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि ट्रक कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया गया है।