फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: लक्ष्य पूरा नहीं, 32 केंद्रों पर बंद कर दी धान खरीद

Wed, 15 Feb 2023 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में धान खरीद का लक्ष्य पूरा भी नहीं हुआ था कि पीसीएफ के 32 क्रय केंद्रों पर मंगलवार से धान की खरीद बंद कर दी गई। इससे किसानों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। फसल बेचने इन केंद्रों पर पहुंचे लोग मायूस होकर लौट आए।
विज्ञापन

जिले में इस बार धान खरीद के लिए 81 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इन केंद्रों पर एक लाख 85 हजार मीट्रिक टन धान खरीदनेे का लक्ष्य रखा गया है। इसकी तुलना में 14 फरवरी तक एक लाख 67 हजार मीट्रिक टन धान खरीदा गया है।
इसी माह की 28 फरवरी तक धान की खरीद होनी थी, लेकिन इसके पहले ही पीसीएफ के 32 क्रय केंद्रों पर धान की खरीद बंद कर दी गई है। मंगलवार को कुछ किसान इन केंद्रों पर अपना धान बेचने पहुंचे लेकिन क्रय केंद्र बंद होने से उन्हें परेशानी हुई। सूचना न होने से उन्हें मजबूरी में दूसरे केंद्रों पर अपना धान बेचना पड़ा।
विज्ञापन


यहां पर बंद हुई खरीद
साधन सहकारी समिति दुसौती, दौलतपुर उड़वा, धरई, पाहो, बैंती, बरवलिया, खुरेहटी गोंदवारा, भीख सिद्वौर, बारा, भीरा गोविंदपुर, मलकेगांव, लोधीपुर उतरावां, कलुईखेड़ा, कोरिहर, उमरी, खुर्रुमपुर, खुर्रुमपुर, किशुनदासपुर, खीरों, गोकुलपुर रझोइया, गोविंदपुर माधव, छतोह, सहकारी संघ मेजरगंज, सहकारी संघ शिवगढ़ समेत 32 क्रय केंद्रों पर धान की खरीद बंद कर दी गई है।


पीसीएफ के 58 क्रय केंद्रों के माध्यम से 86667 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। इसमें 77427 मीट्रिक टन धान मिलों में भेज दिया गया है। करीब 89.33 फीसदी खरीद हुई है। 32 केंद्रों के प्रभारियों ने जानकारी दी कि क्रय केंद्रों पर धान की आवक कम हो गई है। इस वजह से केंद्रों को बंद करनेे की सिफारिश जिला खरीद अधिकारी-एडीएम प्रशासन से की गई है।
वीरेंद्र यादव, जिला प्रबंधक, पीसीएफ

जिले में 28 फरवरी तक धान की खरीद होनी है। क्रय केंद्रों पर धान की आवक कम हो गई है। इसलिए पीसीएफ केे 32 क्रय केंद्रों पर धान खरीद बंद कराई गई है। अन्य केंद्रों पर धान खरीद चल रही है। जिले मेें 1.85 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य है। 1.67 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है।
विज्ञापन

सोनी गुप्ता, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें