फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा के स्थान पर परीक्षा दे रहा युवक पकड़ा

Tue, 28 Mar 2017 12:15 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
परीक्षा दे रहे छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीएसए जीएस निरंजन के सचल दस्ते ने निरीक्षण के दौरान श्रीमौनी स्वामी इंटर कॉलेज में छात्रा के स्थान पर हाईस्कूल अंग्रेजी का पेपर दे रहे युवक को पकड़ लिया। दस्ते ने केंद्र पर सामूहिक नकल भी पकड़ी। बीएसए ने केंद्र व्यवस्थापक और पर्यवेक्षक को हटाने और परीक्षा केंद्र्र डिबार करने की संस्तुति कर इसकी रिपोर्ट डीआईओएस को सौंप दी है।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड हाईस्कूल में पहली पाली में अंग्रेजी का पेपर था। बीएसए का सचल दस्ता परीक्षा केंद्र श्री मौनी स्वामी इंटर कॉलेज गोविंदपुर माधव पहुंचा। यहां पर परीक्षा कक्ष संख्या चार में सामूहिक नकल मिली। वहीं परीक्षा कक्ष तीन में एक छात्र की गतिविधियां संदिग्ध मिलने पर बीएसए ने छात्र से प्रवेश पत्र मांगा तो छात्र ने आनाकानी की।

बीएसए की सख्ती के बाद प्रवेश पत्र दे दिया। प्रवेश पत्र में छात्रा की फोटो व कु. दीपक तिवारी नाम लिखा था। पूछने पर छात्र ने बताया कि गलत प्रवेश पत्र आ गया था। बडे़ बाबू रिश्तेदार हैं। उन्होंने बदलवाने को कहा था, लेकिन अभी नहीं बदला गया।
विज्ञापन


बीएसए ने जब आधार कार्ड चेक किया, तो उसमें विश्वदीप नाम लिखा मिला। वहीं आधार की फोटो भी छात्र से नहीं मिल रही थी। इस पर बीएसए ने पकड़े गए सॉल्वर को जिला मुख्यालय लाकर डीआईओएस को सौंप दिया। नकल का भंडाफोड़ होते ही पर्यवेक्षक, केंद्र व्यवस्थापक में अफरातफरी मच गई।

पकड़ा गया युवक मिर्जापुर जिले के ग्राम डगमगपुर, पोस्ट सिंधोरा का रहने वाला है। उसके द्वारा बीएसए को दिए गए आधार और प्रवेश पत्र में अंकित आयु में भी 10 वर्ष का अंतर मिला। प्रवेश पत्र में लगी फोटो किस लड़की की है। इसका पता नहीं चल सका है।

बीएसए ने कक्ष संख्या चार का निरीक्षण किया। यहां पर कक्ष निरीक्षक ललित कुमार ड्यूटी करते मिले। यहां पर पांच छात्रों की कॉपियों का मिलान कराया। इसमें प्रश्न संख्या छह का उत्तर सभी कॉपियों में एक जैसा मिला। 

डीआईओएस राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रकरण में केंद्र व्यवस्थापक आनंद प्रकाश त्रिवेदी और पर्यवेक्षक सुशील कुमार पांडेय की भूमिका संदिग्ध है। नोटिस जारी किया गया है। केंद्र डिबार करने की संस्तुति कर दी गई है। केंद्र व्यवस्थापक और पर्यवेक्षक को भी हटाने की प्रक्रिया चल रही है।

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 4779 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसमें 3950 हाईस्कूल, जबकि 829 इंटर के परीक्षार्थी शामिल है। हाईस्कूल अंग्रेजी के पेपर में 42 हजार 32 परीक्षार्थी में 38 हजार 82 उपस्थित व 3950 अनुपस्थित रहे।

इंटरमीडिएट की परीक्षा समाजशास्त्र में पंजीकृत 10 हजार 216 में 9402 उपस्थित, 814 अनुपस्थित, जबकि कृषि भौतिक एवं जलवायु तृतीय प्रश्नपत्र में पंजीकृत 266 में 251 उपस्थित और 15 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें