फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: युवती से छेड़छाड़ और तेजाब फेंकने की धमकी, सहमा परिवार

Tue, 21 Jul 2026 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। क्षेत्र के एक गांव में स्नातक उत्तीर्ण युवती के साथ छेड़छाड़ और चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पीड़ित युवती दो वर्ष पूर्व पढ़ाई पूरी करने के बाद घर पर ही माता-पिता के कामों में हाथ बटाती है। रविवार को वह पड़ोसी के खेत में धान लगाने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी गांव का एक युवक वहां पहुंचा और अश्लील इशारे करने लगा। उसने नहर की पटरी पर खड़े होकर युवती पर फोन से बात करने का दबाव बनाया।
युवती के विरोध करने पर आरोपी ने उसके चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दे दी। घबराई युवती ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई। पूर्व में भी आरोपी बाजार आते-जाते समय उसे परेशान कर चुका है। रविवार को पीड़िता ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश राय ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें