अमावां। शादी से पहले ही युवती सोमवार को अपने प्रेमी के साथ चली गई। ऐसे में शादी की तैयारियां धरी रह गईं। शिकायत पर पुलिस ने युवती और उसके प्रेमी की तलाश शुरू कर दी है। मिल एरिया इलाके की रहने वाली 21 वर्षीय की युवती की शादी सोमवार को थी। बरात महराजगंज क्षेत्र से आनी थी उनके स्वागत के लिए तैयारियां की जा रही थीं
इधर, दोपहर 12 बजे युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई। घर पर युवती नहीं दिखी तो माता-पिता ने खोजबीन शुरू की। बेटी के न मिलने पर मां ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। आरोप है कि गांव का ही युवक बेटी को लेकर गया है। मिल एरिया थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।