फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों का सीएचसी में तांडव, डॉक्टर को पीटा, तोडफ़ोड़, ओपीडी ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। नशे में धुत युवकों ने सोमवार रात ऊंचाहार सीएचसी में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। चिकित्सक के साथ मारपीट करने के साथ ही अस्पताल में तोड़फोड़ की। इससे अस्पताल में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

इससे नाराज चिकित्सकों व स्टाफ ने मंगलवार को सुबह से ही ओपीडी ठप कर दी। अधिकारियों के हस्तक्षेप और आरोपितों की 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद ओपीडी शुरू हो सकी।
मामले में दो लोगों को नामजद करते हुए 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सोमवार रात करीब नौ बजे ऊंचाहार सीएचसी में चार साल की मासूम को लेकर कुछ लोग आए थे। बताते हैं कि बड़ा गांव निवासी गोलू आग से झुलस गई थी।
विज्ञापन

रात में सीएचसी में आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात सर्जन डॉ. महमूद अख्तर ने बच्चे का इलाज किया। इसी बीच करीब 20 की संख्या में युवक सीएचसी पहुंचे और अकारण उत्पात करना शुरू कर दिया। सभी युवक नशे में थे।
उन्होंने चिकित्सक से भी अभद्रता की और अस्पताल के फर्नीचर तोड़ दिए। उसके बाद युवक झुलसी मासूम को लेकर अस्पताल से भाग गए। इस मामले में रात में ही कोतवाली में जीतू व जितेंद्र व अन्य 18 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया।
रात में अस्पताल में हुए तांडव से नाराज चिकित्सकों और स्टाफ ने मंगलवार सुबह से ही ओपीडी ठप कर दी। पूरा स्टाफ आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी व सुरक्षा की मांग की। सूचना पाकर एसीएमओ डॉ. एम नारायणन सीएचसी पहुंचे।
कोतवाल धर्मेंद्र दुबे व सीएचसी अधीक्षक के साथ पहले बैठक की। बाद सभी चिकित्सकों के साथ बैठक हुई। कोतवाल ने सभी आरोपितों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने, अस्पताल परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगवाने और रात में सुरक्षा गार्ड तैनात करने के आश्वासन के बाद चिकित्सकों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे के बार ओपीडी शुरू हो सकी। कोतवाल ने बताया कि आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें