रायबरेली में घर के बाहर सो रहे युवक की धारदार हथियार से वार करके हत्या कर दी गई। खून से लथपथ लाश देखकर घरवाले चीख उठे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
यूपी के रायबरेली में शनिवार को घर के बाहर सो रहे युवक का खून से लथपथ शव मिला। उसके गले पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर गांव के लोग भी जमा हो गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
घटना हरचदंपुर के प्यारेपुर गांव की है। गांव निवासी हिमांशु की हत्या की गई है। परिवार के लोगों ने जमीन की रंजिश में हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौका मुआयना करके साक्ष्य संकलित किए हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही है।