फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बीमारी से तंग युवक ने कर ली खुदकुशी

Thu, 29 Oct 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सतांव। सुमेरपुर के बरदर मजरे निवासी गुलाब शंकर (36) ने बुधवार रात फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। वह न्यूरो की बीमारी से परेशान थे। पत्नी सीमा के मुताबिक, उनका रायबरेली शहर के एक क्लीनिक में इलाज चल रहा था। गुलाब शंकर पुत्र सिद्धनाथ यादव खेती करते थे। बुधवार रात करीब 11 बजे उन्होंने कमरे में पंखे के हुक से रस्सी के सहारे फंदा लगा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की और परिवार के बयान दर्ज किए। किसान की मौत से पत्नी सीमा और बेटे अभिषेक (9) व आयुष (5) का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी ने कहा कि अब परिवार की रोजी-रोटी कैसे चलेगी, वह अकेले कमाने वाले थे। सीओ लालगंज सुजीत राय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें