फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से युवक मौत

Mon, 17 Nov 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
डीह। खेतौधन निवासी अंशुल श्रीवास्तव (21) शनिवार सुबह बाइक से जिला मुख्यालय जा रहे थे। रास्ते में सुंदरगंज पेट्रोलपंप के पास उनकी बाइक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। देर रात ट्रॉमा सेंटर में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक के पिता सर्वेश कुमार ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी है। युवक की मौत होने की खबर सुन भाई रितुज, मां मृदुला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। लोगों के मुताबिक बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।


हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल
खीरों। भीतरगांव के पास रविवार को एक अनियंत्रित बोलेरो व बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार रामपुर के रामनरेश और मटरू गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत बिगड़ता देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लोगों का कहना है कि बाइक चालक ने हेलमेट पहने था। दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें