फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: हादसे में युवक की मौत, साथी घायल

Mon, 17 Nov 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम हुए सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। उसका साथी घायल हो गया। ऊंचाहार के हिसामपुर मजरे खुर्रमपुर गांव निवासी अजय कुमार वर्मा (20) अपने साथी बहेरवा गांव निवासी सचिन (22) के साथ बाइक से रायबरेली आ रहे थे।
विज्ञापन


लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर भदोखर थाना क्षेत्र में भांव के निकट एक स्कूल के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल अजय को एम्स पहुंचाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। लोगों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। सचिन का जिला मुख्यालय स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि घर वाले रात में शव लेकर गांव आ गए थे। मामले कार्रवाई भदोखर पुलिस करेगी। पिता की सूचना पर रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें