फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: योगसाधकों को कराया गया योगाभ्यास

Wed, 06 May 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मातृभूमि सेवा मिशन की ओर से संचालित योग शिविर में मंगलवार को योगाभ्यास का आयोजन कराया गया। शिविर में मुख्य योग प्रशिक्षक अशोक सिंह व डीके सिंह ने साधकों को उनकी शारीरिक समस्याओं एवं विभिन्न रोगों के अनुसार योगाभ्यास कराया।
विज्ञापन


योग गुरुओं ने कमर दर्द, मोटापा, श्वास संबंधी समस्याओं सहित अन्य रोगों के लिए विशेष योगासन एवं प्राणायाम कराते हुए योग की जानकारी दी। शिविर के समापन अवसर पर इकाई के महामंत्री देवेंद्र मिश्रा ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में योग शिविर से जुड़ने की अपील की। संयोजक प्रदीप पाण्डेय, रश्मि पाण्डेय, एडवोकेट अजय सिंह, शिव चंद्र पाण्डेय, रानी सहयोग, आचार्य अनूप शर्मा, संरक्षक अजय मिश्रा, राममिलन, भारत लाल, माया देवी, पूनम सिंह, देवतादीन, दिनेश पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें