फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग का महापर्व, सेहत ठीक करने के लिए घर-घर जगी योग की अलख

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। ...सुबह खुशनुमा मौसम के बीच हरी घास पर बिछी रंग-बिरंगी कालीनें। ...पीले, नारंगी, सफेद व अन्य रंगों के परिधान पहने लोग। हर किसी में जोश दिखा।
विज्ञापन

योग की विभिन्न मुद्राओं को करते हुए उनमें अलग ही उत्साह था। यह नजारा मंगलवार को 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मोती लाल नेहरू स्टेडियम में दिखा।
अधिकारी हो या फिर आमजन सभी अपनी सेहत को लेकर फिक्रमंद दिख रहे थे। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सेहत को लेकर हर किसी में जोश और उत्साह देखने को मिला।
हाल ये रहा कि घर-घर योग की अलख जगी। जिले में एक लाख एक अधिक लोग इस महापर्व का गवाह बने। योग शिक्षक डॉ. रवि प्रताप सिंह ने योग करवाया।
मोती लाल नेहरू स्टेडियम में सामान्य प्रशासन, पुनर्गठन समन्वय एवं राष्ट्रीय एकीकरण विभाग के प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार, डीएम माला श्रीवास्तव, एसपी आलोक प्रियदर्शी व अन्य अधिकारी, कर्मचारी व आमजन योग की विभिन्न मुद्राओं में डूबे मिले।
विज्ञापन

स्टेडियम में करीब दो हजार से अधिक लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास करके लोगों को स्वस्थ और निरोगी रहने के टिप्स व संदेश दिए।
प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार ने कहा कि योग शरीर, मन को सुख पूर्वक स्थिर रखने का मार्ग है। इसका मतलब आसन, व्यायाम या प्राणायाम भर नहीं है, बल्कि यह एक संपूर्ण स्वस्थ रहने की विधा है। डीएम माला श्रीवास्तव ने कहा कि योग में अनुशासन पर भी जोर दिया गया है।
अनुशासित व्यक्ति आसानी से योगासन में भली भांति पारंगत हो सकते हैं। इस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी, सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डॉ. अरूण कुमार कुरश्ील, सीडीओ प्रभाष कुमार, डीसी मनरेगा जीपी कुशवाहा सहित अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक, शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं व अन्य लोगों ने उपस्थित होकर सामूहिक योगाभ्यास किया।
पुलिस लाइंस में भी अफसरों ने किया योगा
पुलिस लाइंस में भी पुलिस अफसरों ने योगा किया। अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, सीओ सदर वंदना सिंह, सीओ लाइंस इंद्रपाल सिंह, सीओ ट्रेनिंग अरुण कुमार, प्रतिसार निरीक्षक अजमेर सिंह, निरीक्षक यशवंत यादव आदि ने योग किया। एएसपी ने कहा कि सेहत फिट रखने के लिए हर किसी को योग जरूर करना चाहिए।
एम्स में अफसरों, डॉक्टरों व एमबीबीएस छात्रों ने किया योग
एम्स में सुबह अधिकारी से लेकर एमबीबीएस स्टूडेंट्स तक एकत्र हुए और योग करके लोगों को इसके फायदे के बारे में बताया। अधिशासी निदेशक प्रो. अरविंद राजवंशी, उप निदेशक (प्रशासन) डॉ. एसके सिंह, रजिस्ट्रार व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी समीर शुक्ला, डॉ. नीरज श्रीवास्तव, डॉ. सुयश सिंह, डॉ. सौरभ पाल, डॉ. रजत शुभ्रा दास, डॉ. गौरव उपाध्याय के अलावा अन्य चिकित्सक, स्टाफ व एमबीबीएस छात्रों ने योग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें