फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं व बच्चियों को किया जागरूक, कोई परेशान करें तो 1090 पर करें शिकायत, मिलेगा समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को बालिकाओं के विधिक अधिकार विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। प्राधिकरण के सचिव मयंक जायसवाल ने कहा कि बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। इसके लिए शिक्षा बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सचिव ने कहा कि अगर किसी महिला या बेटी को कोई परेशान करें तो 1090 पर शिकायत दर्ज करवा सकता है। नायब तहसीलदार रीतेश सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता डीपी पाल, शैलजा सिंह, प्राचार्या डॉ. सुषमा देवी ने भी बालिकाओं को विधिक अधिकार के बारे में बताया। इस मौके पर पवन कुमार श्रीवास्तव, अमिता गुप्ता, जमुना प्रसाद, प्रमोद व डॉ. प्रीति तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें