फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिक की करंट से मौत

Thu, 25 Jun 2015 12:21 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावा थाना क्षेत्र में बुुधवार को फॉल्ट ठीक करते समय दिहाड़ी श्रमिक की करंट लगने स गंभीर रूप से झुलस गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं पावर कॉर्पोरेशन के जेई एमए मंसूरी ने बताया कि श्रमिक बिना शटडाउन लिए ही लाइन को ठीक कर रहा था।
बछरावां थाना क्षेत्र के नंदाखेड़ा गांव निवासी महादेव (45) विद्युत उपकेंद्र बछरावां में दिहाड़ी श्रमिक है।

अघौरा गांव की लाइन में खराबी आने पर वह ठीक करने गया था। जैसे ही वह खंभे पर चढ़कर फॉल्ट को ठीक करने लगा, वैसे ही वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया और खंभे से नीचे गिर गया।

उसे तुरंत सीएचसी बछरावां लेकर गए, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।  घटना की जानकारी होने पर घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें