फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: ग्राम चौपाल से दूरी बना रहे कर्मी, ग्रामीणों में नाराजगी

Sat, 06 Sep 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
तोह के ग्राम पंचायत मखदूमपुर में शुक्रवार को आयोजित चौपाल में लोगों की समस्या सुनते अ​धिकारी।
विज्ञापन
नसीराबाद। छतोह ब्लॉक के मखदूमपर के पंचायत घर में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान राम उजेर ने की। उन्होंने बताया कि चौपाल का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण गांव में ही करना है, लेकिन कई विभागों के कर्मचारी अनुपस्थित रहे। इससे समस्याओं का समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन

चौपाल के दौरान गांव के बच्चन सिंह ने नसीराबाद–मखदूमपर मार्ग से प्रतापगढ़ बाॅर्डर तक लगभग 500 मीटर सड़क के निर्माण की मांग रखी। समाज कल्याण के नोडल अधिकारी विषवेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारियां दी। ग्राम विकास अधिकारी प्रेमशंकर ने ग्रामीणों को पेंशन की सूची पढ़कर सुनाई। सूची में अब्दुल मजीद, रामदुलारे और द्रोपदी का नाम मौत होने के बावजूद शामिल करने को लेकर लोगों ने नाराजगी जताई।
गांव के नरेंद्र सिंह और जायरा ने बताया कि उन्हें एक वर्ष से पेंशन नहीं मिल रही है। कोटेदार संतोष सिंह ने चौपाल में बताया कि मखदूमपर से पूरे गौतमन तक लगभग एक किमी खड़ंजा मार्ग खराब है। मांग करने के बावजूद मरम्मत नहीं कराई गई। भानुमती ने कहा कि बरसात में उनका घर गिर गया है, रहने के लिए जगह नहीं है। उन्होंने आवास दिलाने की मांग की है। पुत्तन, हरीलाल, आशाराम, रामजी और रमेश्वर ने बताया कि मुंशीर के घर से नहर तक जलभराव है। बरसात में स्थिति और भी खराब हो जाती है। ग्रामीणों ने इस समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन



कर्मचारियों की लापरवाही से ग्रामीणों में राेष
चौपाल में बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पुलिस आदि विभागों के कर्मचारिय नहीं पहुंचे, जिसको लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। ग्राम प्रधान ने बताया कि गैर हाजिर रहने वाले कर्मियों के विभाग को सूचना भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें