फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन पानी की टंकी से गिरा श्रमिक, मौत

Sun, 13 Nov 2016 11:47 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
death - फोटो : demo
विज्ञापन
खीरों थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह निर्माणाधीन टंकी के ऊपर से एक श्रमिक करीब 60 फिट ऊपर से नीचे गिर गया। उसके साथी उसे लेकर सीएचसी खीरों पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। यह हादसा उस समय हुआ, जब श्रमिक तसले में मसाला लेकर ऊपर चढ़ रहा था।
विज्ञापन


श्रमिकों का कहना है कि ठेकेदार की मनमानी से यह हादसा हुआ है। जिस समय घटना हुई, उस समय जल निगम का कोई अधिकारी मौजूद नहीं था।  खीरों थाना क्षेत्र के बकुलिहा गांव में जल निगम की टंकी का निर्माण ठेके पर किया जा रहा है। यहां पर बरेली जिले के लगभग 18 श्रमिक काम कर रहे हैं।

अब तक 60 फिट खंभे बनकर तैयार हो गए हैं। उसके ऊपर टंकी बनाई जानी है। इतनी ऊंचाई होने के बावजूद सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। सुबह टंकी के बगल में रास्ता बनाने के लिए कंधरपुर मजरे महारपुर थाना विसारतगंज जिला बरेली निवासी नवी हसन (32) तसलेे में मसाला लेकर ऊपर चढ़ रहा था।
विज्ञापन


सटरिंग की रस्सी उसके पैर में फंस गई, इससे वह असंतुलित होकर नीचे गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथियों ने श्रमिक को सीएचसी खीरों पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से जल निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मचा है।

एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जल निगम के अवर अभियंता साौरभ ने कहा कि मेरी ड्यूटी कार्तिक पूर्णिमा में लगाई गई। इस वजह से टंकी का निर्माण बंद था। बिना किसी सूचना के काम क्यों चला दिया गया, इसकी जांच कराकर मामले में विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें