फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: होटल में संदिग्ध हालात में कारीगर की मौत

Sun, 28 Jun 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। निराला नगर स्थित एक होटल में शनिवार सुबह कारीगर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। आचार्य नगर मोहल्ला निवासी मिथुन उर्फ अजय प्रजापति (30) पुत्र सत्यदेव पिछले करीब नौ वर्षों से होटल में खाना बनाने का काम करता था। सुबह वह होटल के भीतर अचेत अवस्था में पड़ा मिला।
विज्ञापन


होटल के अन्य कर्मचारियों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों में चर्चा है कि अजय मोबाइल चार्जिंग के दौरान करंट की चपेट में आ गया था। पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। अजय चार भाइयों में सबसे छोटा था।

उसके परिवार में भाई श्रीकृष्ण, छोटेलाल, विनोद व पत्नी रूबी और सात वर्षीय बेटा वीरांश हैं। घटना के बाद परिवार में रोना पीटना मचा है। पत्नी का रो-रोकर हाल बेहाल है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें