फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से गिर कर भट्ठा मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात ट्रैक्टर से गिरकर भट्ठा श्रमिक की मौत हो गई। वह महोबा जिले के चरखारी गांव का रहने वाला था। परिवारीजन शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अपने गांव वापस चले गए।
विज्ञापन

महोबा जिले के चरखारी गांव निवासी परशुराम (23) दो माह पूर्व अपने पिता भोलई, भाई गोबिंद, आशू, कृष्णा, मनोज और मां के साथ खांडेपुर गांव स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने आया था। शुक्रवार रात वह भट्ठे से ट्रैक्टर लेकर चौकीदार प्रकाश के साथ खीरों कस्बा आ रहा था। ट्रैक्टर परशुराम ही चला रहा था।
फिरोजाबाद गांव के सामने पहुंचते ही वह ट्रैक्टर से नीचे गिरकर बेहोश हो गया। साथ में मौजूद चौकीदार प्रकाश के चिल्लाने पर पहुंचे आसपास के लोगों ने घटना की सूचना 112 पर पुलिस को दी। पुलिस ने उसे सीएचसी खीरों पहुंचाया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परशुराम की मौत की सूचना मिलते ही भट्ठे पर मौजूद परिवारीजनों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवारीजनों को सौंप दिया गया। परिवारीजन शव लेकर महोबा स्थित अपने गांव चरखारी रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें