फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: हफ्तेभर बाद काम शुरू, जर्जर दीवार ढहाई

Wed, 17 Sep 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
शहर के रेलवे स्टेशन पर क्षतिग्रस्त चारदीवारी ध्वस्त करने के लिए गरजती जेसीबी।
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के रेलवे स्टेशन पर हफ्तेभर बाद फिर काम शुरू हो गया। अभी कुछ बनाने का नहीं, बल्कि बिगाड़ने का काम कराया जा रहा है। जिस चारदीवारी के ढहने के कारण काम ठप हुआ था, उसी क्षतिग्रस्त और जर्जर हो चुकी चारदीवारी का बाकी हिस्सा ढहाने के लिए मंगलवार को जेसीबी गरजी।
विज्ञापन


सुबह काम शुरू कराने के लिए दौरान सुरक्षा मानकों को लेकर कुछ लोगों ने ऐतराज जताया, लेकिन बाद में सुरक्षा किट के साथ मजदूरों को काम पर लगाया गया। नए-पुराने सहायक मंडल अभियंताओं ने भी मुआयना किया। शहर के रेलवे स्टेशन पर मुख्य भवन और अस्पताल के बीच में कार पार्किंग बनाई जा रही है। इसी कार पार्किंग के किनारे मुख्य सड़क की चारदीवारी से सटकर नाला बना है, जो गंदगी से पट जाने के साथ ही क्षतिग्रस्त भी हो गया।

बीते बुधवार को इसी नाले की सफाई और मरम्मत कराने का काम कराया जा रहा है, तभी चारदीवारी ढह गई थी। इससे मलबे में सभी मजदूर दब गए थे। इनमें से एक मजदूर की मौत हो गई थी, जबकि बाकी लोग घायल हुए थे। घटना के बाद से ही काम ठप करा दिया गया था। घटनास्थल के पास सुरक्षा घेरा बना दिया गया था।
विज्ञापन


मंगलवार को स्थानांतरित हो चुके सहायक मंडल अभियंता एसके पांडेय एवं नवागत सहायक मंडल अभियंता इंद्रजीत सिंह पहुंचे, जिन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद बाकी चारदीवारी को ध्वस्त कराने का काम शुरू कराया। वरिष्ठ खंड अभियंता (कार्य) अरुण कुमार की देखरेख में जेसीबी से बाउंड्रीवाल ध्वस्त कराई जाने लगी। अभी बाउंड्रीवाल के ऊपरी हिस्से को तोड़ा जा रहा है, ताकि बाहरी लोगों की स्टेशन परिसर में आवाजाही न हो सके। वरिष्ठ खंड अभियंता का कहना है कि अभी सिर्फ बाउंड्रीवाल ध्वस्त कराने के आदेश मिले हैं।

कब्जा करने वालों को चेतावनी
रायबरेली। शहर के रेलवे स्टेशन की बाॅउंड्रीवाॅल पर कब्जा जमाए और उसके आसपास दुकान लगाए लोगों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। मंगलवार को रेलवे की इंजीनियरिंग इकाई ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के साथ मुख्य मार्ग की तरफ बाॅउंड्रीवाॅल से सटकर गुमटियां लगाए या दुकानें सजाए दुकानदारों को समझाया।

चेतावनी दी कि बाॅउंड्रीवाॅल से अपना कब्जा हटा लें, वरना उन्हें ध्वस्त करा दिया जाएगा। चारदीवारी पर टिकाकर सीढि़यां, बांस-बल्ली आदि रखे हुए थे, उन्हें तुरंत हटवाया गया। सभी से कहा गया कि खुद ही अपना सामान हटा लें। वरिष्ठ खंड अभियंता (कार्य) विजय श्रीवास्तव का कहना है कि अभी समझाकर अवैध कब्जा हटवाया जा रहा है। अगर समय रहते अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो ध्वस्तीकरण अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें