रायबरेली। उत्तर प्रदेश किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वाधान में हरदोई में 23 से 25 अगस्त हुई 19वीं राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में डलमऊ के पांच खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करके क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
इन खिलाड़ियों ने तीन गोल्ड मेडल और दो कांस्य पदक जीते हैं। कोच महताब आलम ने बताया कि मुस्कान, ऐमन मंसूरी और मंगेश रावत ने गोल्ड मेडल जीता है। विपिन यादव एवं अलताफ खान के खाते में कांस्य पदक आए।
नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश दत्त गौड़ ने कहा है कि खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से डलमऊ क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। अच्छा मार्गदर्शन और उचित प्लेटफार्म मिले तो निश्चित ही यहां की प्रतिभाएं देश में नाम रोशन करेंगी।