फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला डिग्री कॉलेज में मेरिट लिस्ट जारी

Thu, 16 Jul 2015 12:17 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में बीए व बीकॉम प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए पहली मेरिट सूची बुधवार को जारी हो गई है। सूची कॉलेज के ब्लैक बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है।
विज्ञापन


यहां भी सामान्य वर्ग में 70 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाली छात्राओं को ही दाखिला मिल सकेगा। आगामी 20 से 22 जुलाई के बीच काउंसलिंग करके एडमीशन की प्रक्रिया पूरा कराई जाएगी।

महिला डिग्री कॉलेज में बीए की 480 और बीकॉम की 120 सीटों को भरने के लिए बुधवार को पहली मेरिट सूची जारी की गई। बीए में सामान्य वर्ग के लिए 354 अंक, पिछड़ी जाति के लिए 330 अंक और अनुसूचित जाति के लिए 282 अंक तय किए गए हैं।
विज्ञापन


 इंटरमीडिएट में इससे अधिक अंक पाने वाली छात्राओं को ही एडमीशन का मौका मिलेगा। इसके अलावा बीकॉम के लिए मात्र 70 आवेदनपत्र आए। सभी को सूची में शामिल किया गया है।

प्राचार्या डॉ. सुषमा देवी ने बताया कि 20 से 22 जुलाई के बीच काउंसलिंग कराकर दाखिले की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। इसके बाद बची सीटों के लिए दूसरी सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें