फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: जहर खाकर थाने पहुंची महिला, मची अफरातफरी

विज्ञापन
रायबरेली में सोमवार को सीएचसी में भर्ती महिला। - फोटो : रायबरेली में सोमवार को सीएचसी में भर्ती महिला।
विज्ञापन
खीरों। उत्पीड़न से परेशान महिला महिला ने सोमवार को जहरीला पदार्थ खा लिया और तीन बच्चियों को लेकर थाने पहुंच गई। पुलिसकर्मियों से बोली- अब मैं नहीं बचूंगी, इसलिए अपनी तीनों बेटियों को आपके सुपुर्द कर रही हूं। आप लोग मेरी बच्चियों की देखभाल करा देना। महिला की हालत देखकर पुलिस कर्मियों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हुए निजी वाहन से महिला को सीएचसी खीरों पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

हिंदूपुर मजरे बरौंडी की सोनी देवी (28) ने पुलिस को बताया कि पति मोहित कुमार दिल्ली में नौकरी करते हैं। घर में वह अपनी तीन पुत्रियों, सास व ननद के साथ रहती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ननद ने दो दिन पहले बेलन से पिटाई कर मोबाइल छीनकर घर से बाहर निकाल दिया था। सोमवार दोपहर को फिर उन्हें पीटा। इस पर वह तीनों पुत्रियों के साथ घर से निकलीं और रास्ते में जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद थाने पहुंचीं। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि महिला के पति व मायके वालों को सूचना दी गई है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें