फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के साथ रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई (रायबरेली)। थाना क्षेत्र मोहनगंज में गुरुवार की रात घर पर सो रही एक महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता के अनुसार उसका पति भट्ठे पर मजदूरी करता है। वह घर पर नहीं था। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने यह हरकत की। पुलिस ने केस दर्ज करके प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला का आरोप है कि रात में वह घर पर अकेली सो रही थी। इसी बीच गांव का रहने वाला अली उसके घर में घुस आया। उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
शुक्रवार को पीड़िता ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी। पीड़िता का कहना है कि आरोपी दबंग किस्म का है। उसका गांव में कोई विरोध नहीं करता है। गांव में दहशत कायम करता है। थानेदार विश्वनाथ यादव ने बताया कि अली के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें