फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: महिला को कार में लिफ्ट देकर की छेड़छाड़

Wed, 31 Dec 2025 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सतांव। महिला को कार में लिफ्ट देकर सोमवार रात पहले उसे नशीला पदार्थ खिला दिया गया। इसके बाद चालक ने छेड़छाड़ की। चालक ने शराब की दुकान के पास कार रोकी तो पीडि़ता भागने लगी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


बछरावां क्षेत्र की रहने वाली महिला ने रात करीब नौ बजे बछरावां कस्बे के पास एक कार में लिफ्ट ली थी। बताते हैं कि चालक ने महिला को नशीला पदार्थ खिला दिया। इससे वह बेहोश हो गई। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के मलिकमऊ चौबारा के पास चालक ने कार रोकी और शराब लेने चला गया। इसी दौरान महिला को होश आया और वह भागने लगी। चालक ने महिला को धमकाकर गाड़ी में बिठाने की कोशिश की।

महिला ने कार में बैठने से इन्कार कर दिया। आसपास के लोग आ गए। सूचना पर डॉयल-112 पुलिस मौके पर पहुंच गई। चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने महिला को उसके घर भेजा।
विज्ञापन


बछरावां कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार सिंह का कहना है कि महिला की छह साल पहले लखनऊ में शादी हुई थी। महिला पति को छोड़कर मायके में रहती है। महिला अपने प्रेमी के साथ रात मेंं घूम रही थी। महिला की तरफ से मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें