फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में महिला की मौत, पति घायल

Mon, 05 Oct 2015 11:02 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक चला रहा पति हेलमेट पहने हुआ था। इसके कारण उसे मामूली चोटें आई। वहीं महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल हो गए।
विज्ञापन

 
ऊंचाहार थाना क्षेत्र के बाबूगंज कस्बा निवासी अब्दुल खालिक 50 वर्षीय पत्नी जैनब को बाइक से उसके मायके भदोखर थाना क्षेत्र के गोंदवारा छोड़ने जा रहा था।

जगतपुर थाना क्षेत्र के कूड़ गांव के पास सामने से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार पति-पत्नी गिर गए। सिर पर गंभीर चोट आने से जैनब की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


घायल अब्दुल खालिक को सीएचसी पहुंचाया गया। हादसे के बाद दूसरे बाइक पर सवार युवक बाइक को छोड़कर भाग गया। एसओ जगतपुर केएन पांडेय ने बताया कि शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया है। बाइक को कब्जे में लेकर युवक का पता लगाया जा रहा है।

उधर महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल हो गए। डीह थाना क्षेत्र के शेखरपुर गांव निवासी रामभवन अपनी पत्नी राजकुमार के साथ बछरावां से घर जा रहा था।
विज्ञापन


जीजीआई महराजगंज के पास पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चालक हेलमेट लगाए हुए था।

हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर भाग निकला। कोतवाल कुलदीप तिवारी का कहना है कि घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें