लालगंज (रायबरेली)। क्षेत्र के त्रिवेदी पुर मजरे तौधकपुर गांव निवासिनी महिला शनिवार को हुई एंटीजन जांच में कोरोना से संक्रमित मिली है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से उसे रायन इंटरनेशनल स्कूल के कोविड अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक विद्यालय तौधकपुर गांव में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कुल 48 लोगों की एंटीजन जांच की गई जिसमें एक महिला कोरोना से संक्रमित पाई गई। वह पहले से ही हृदय रोग से ग्रसित है जिसका जिले के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजीव कुमार सिंह ने बताया कि तौधकपुर प्राथमिक विद्यालय में 48 और सीएचसी में 16 लोगों की रैपिड एंटीजन जांच हुई है जिसमें एक महिला की पॉजिटिव पाई गई है। उसे जिले के कोविड अस्पताल में भेजा गया है।