फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: स्पीड ब्रेकर पर बाइक उछलने से महिला गिरी, मौत

Fri, 11 Jul 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। मुंशीगंज-डलमऊ मार्ग पर गंगा एक्सप्रेसवे के पास अवैध स्पीड ब्रेकर पर बाइक चढ़ते ही पीछे बैठी महिला उछलकर दूर जा गिरी। हादसे में महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के बेलवा मजरे हलोर गांव निवासी किशन बृहस्पतिवार सुबह पत्नी राजवती (45) के साथ गंगा स्नान करने के लिए डलमऊ जा रहे थे। कठगर के निकट गंगा एक्सप्रेसवे के पास अवैध स्पीड ब्रेकर होने से राजवती बाइक से उछल कर सड़क पर गिर गईं। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों की मदद से राजवती को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में राजवती की मौत हो गई। हादसे मेें बाइक भी अनियंत्रित हुई, लेकिन पति ने किसी तरह उसे संभाल लिया। इससे वह बच गए। वह हेलमेट लगाए थे। पति किशन ने बताया कि ठेकेदारों की लापरवाही से उनकी पत्नी की जान गई है। मामले में कार्रवाई होनी चाहिए। कोतवाली प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।
विज्ञापन



हटाया जाएगा स्पीड ब्रेकर
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता दिलीप कुमार वर्मा ने बताया कि हाल ही में शासन से आदेश आया है कि सड़क पर ब्रेकर की जगह स्पीड पट्टी बनाई जाए। मुंशीगंज-डलमऊ मार्ग पर गंगा एक्सप्रेसवे के पास बने स्पीड ब्रेकर को हटवाया जाएगा।

बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
रायबरेली। हरचंदपुर इलाके में बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे बाइक की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बाइक सवार युवक गिरकर घायल हो गया। शेखन का पुरवा गांव निवासी भवानी (55) कठवारा चौराहे से पैदल अपने घर जा रहे थे। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर कठवारा चौराहा के पास हरचंदपुर से रायबरेली जा रही बाइक से टक्कर हो गई। इससे भवानी को गंभीर चोटें आईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार रेहान गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी से रेहान को जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। बाइक सवार रेहान हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें