फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का आरोप

Thu, 13 Aug 2026 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन। कहुआ गांव की रचना (26) की बुधवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति व ससुर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर घटना की पड़ताल की।
विज्ञापन


राजापुर चकबीबी निवासी सजनलाल की बेटी रचना की शादी साल 2019 में कहुआ गांव निवासी अमर सिंह पुत्र रामकुमार के साथ हुई थी। दंपती के एक सात वर्षीय बेटा अयांश है। बुधवार दोपहर घर के अंदर फंदे से रचना का शव लटकता मिला। बहन आंचल ने बताया कि मंगलवार रात जीजा ने बहन के साथ मारपीट की थी। आरोप है कि करीब एक माह पहले भी जीजा ने बहन का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की थी।

बहन आंचल ने बताया कि सुबह 6.30 बजे ससुराल वालों ने फोन कर जानकारी दी थी कि रचना को किसी कीड़े ने काट लिया है। कुछ देर बाद दोबारा फोन करने पर जीजा ने बताया कि रचना ठीक है। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने सूचना दी कि उनकी बहन की मौत हो चुकी है। मौके पर आई तो देखा कि बहन के गले पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन


आंचल के मुताबिक उनके जीजा नशे का आदी था और इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। इसी वजह से ससुराल वालों ने उनकी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया। रचना की मौत से परिजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। पुलिस पति व ससुर को हिरासत में लेकर घटना की बाबत पूछताछ कर रही है। सलोन कोतवाली प्रभारी संदीप कुमार राय ने बताया कि तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें